Ro no D15139/23

सीरिया की जेल से भागे इस्लामिक स्टेट के आतंकी, सरकार बोली 120, कुर्दों ने कहा 1500, US के रहते कब और कैसे हुई यह घटना?

सीरिया के शद्दादी शहर से एक बड़ी और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. कुर्द क्षेत्र की इस जेल से इस्लामिक स्टेट के कई कैदी भाग गए हैं. यह मामला सीरिया के हसाका इलाके की अल-शद्दादी जेल से जुड़ा है. सरकार का कहना है कि करीब 120 कैदी जेल से निकल भागे हैं, जबकि कुछ कुर्द मीडिया रिपोर्टों में यह संख्या इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है. कुर्दिश वेबसाइट रुडॉ के मुताबिक, कुर्द बलों के एक स्पोक्सपर्सन ने दावा किया कि लगभग 1,500 इस्लामिक स्टेट के लोग जेल से फरार हो गए. हालांकि सरकार ने इस आंकड़े को सही नहीं माना है.

कैदियों के भागने की खबर मिलते ही सीरियाई सेना और खास सुरक्षा दल शद्दादी पहुंच गए. पूरे शहर और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी गई. अब तक 81 लोगों को दोबारा पकड़ लिया गया है. बाकी की तलाश अब भी जारी है. इससे पहले सीरियाई सेना ने कहा था कि यह जेल कुर्द बलों के कब्जे में थी और वहीं से कुछ इस्लामिक स्टेट के लड़ाके भागे. सेना ने आरोप लगाया कि कुर्द बलों की लापरवाही या जानबूझकर किए गए कदम की वजह से यह घटना हुई.

कैसे हुई यह घटना?

अमेरिका की फॉक्स न्यूज के अनुसार, जेल से आतंकियों के भागने की घटना उस समय हुई जब कुर्द बलों और सीरियाई सरकार के बीच जेल और सुरक्षा की जिम्मेदारी बदली जा रही थी. यह काम ठीक से और समय पर नहीं हो पाया. कहा जा रहा है कि उस वक्त लड़ाई रोकने का समझौता हो चुका था, लेकिन जमीन पर हालात अभी भी उलझे हुए थे. सीरियाई सरकार का आरोप है कि कुर्द बल जेल और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपने में देर कर रहे थे, जिससे हालात बिगड़ गए.

टेरर अफेक्टेड एरियाज को काबू में करने की कोशिश कर रहा सीरिया

इस घटना से पहले भी हालात तनाव भरे थे. कई दिनों तक सरकारी सेना और कुर्द बलों के बीच झड़पें चलती रहीं. आखिरकार रविवार को कुर्द बलों ने रक्का और दैर-अल-जोर जैसे बड़े इलाकों से पीछे हटने का फैसला किया. ये दोनों इलाके ऐसे थे जहां कुर्द बल लंबे समय से काबिज थे और यहीं देश के बड़े तेल क्षेत्र भी मौजूद हैं. अब इन इलाकों में हालात को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है.

 

समझौते में एरिया की अदला-बदली थी शामिल

सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा पहले ही कुर्द इलाकों को लेकर नाराजगी जता चुके थे. उन्होंने साफ संकेत दिए थे कि अब कुर्द बलों का अलग नियंत्रण खत्म होना चाहिए. रविवार को हुए समझौते के तहत कुर्द बलों ने उन दो इलाकों से भी हटने पर हामी भर दी, जिन पर वे सालों से काबिज थे. कई दिनों तक चली झड़पों के बाद यह समझौता हुआ था. इसी समझौते में यह भी तय हुआ था कि इस्लामिक स्टेट के कैदियों वाली जेलों की जिम्मेदारी अब कुर्द बलों से हटकर सीरियाई सरकार के पास जाएगी.

अमेरिका ने अपना काम पूरा किया, लेकिन सीरियाई आर्मी ने गड़बड़ाया मामला

इससे पहले अमेरिका ने कुर्द बलों के साथ मिलकर सबसे खतरनाक विदेशी इस्लामिक स्टेट लड़ाकों को दूसरी, ज्यादा सुरक्षित जेलों में भेज दिया था. लेकिन जब अल-शद्दादी जेल की जिम्मेदारी बदली जा रही थी, उसी दौरान जेल खाली पड़ गई. कुर्द सुरक्षाकर्मी वहां से हट गए और सीरियाई सैनिक अभी पूरी तरह पहुंचे भी नहीं थे. इसी मौके का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों ने करीब 200 कैदियों को जेल से बाहर निकाल दिया.

इलाके में कर्फ्यू; ज्यादातर कैदी पकड़े गए

फॉक्स न्यूज के मुताकि, पहले इस जेल में करीब 1,000 कैदी थे, लेकिन उस दिन वहां सिर्फ लगभग 200 ही बचे थे. इनमें ज्यादातर स्थानीय और छोटे स्तर के लड़ाके थे, बड़े विदेशी लड़ाके नहीं. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही थी. बाद में ज्यादातर भागे हुए कैदियों को फिर से पकड़ लिया गया और उन्हें उसी जेल में वापस भेज दिया गया, जो अब सीरियाई सरकार के कब्जे में है.

घटना के बाद सीरियाई सेना ने शद्दादी शहर में कर्फ्यू लगा दिया. पूरे इलाके में तलाशी शुरू कर दी गई ताकि अगर कोई कैदी बचा हो, तो उसे भी पकड़ लिया जाए. अमेरिका ने भी अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है. हवा, जमीन और समुद्र तीनों तरफ से निगरानी तेज कर दी गई है. लड़ाकू विमान दूसरी जगह भेजे गए हैं और भारी सामान लेकर सैन्य विमान इलाके में पहुंचे हैं. एक अमेरिकी युद्धपोत भी जल्द वहां पहुंचने वाला है.

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    Strait Of Hormuz : ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने पर सहमति बन गई है.…

    Read more

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले युद्ध मुख्य रूप से सैनिकों और उनके हथियारों के दम पर लड़े जाते थे. लेकिन अब युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर