Ro no D15139/23

शासकीय विद्यालय करीतगांव में ‘युवा दौड़’ का आयोजन

जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में बुधवार 21 जनवरी को ऊर्जा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘युवा दौड़’ का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेटों का अनुशासन और समर्पण रहा। दौड़ के शुभारंभ से पूर्व सभी कैडेटों ने युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात पूर्ण अनुशासन के साथ उन्होंने दौड़ प्रारंभ की और उसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया। स्वस्फूर्त होकर दौड़े इन युवाओं ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वामी जी के आदर्शों को भी अपने आचरण में उतारा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही। संस्था की प्राचार्य  मोनिता पानिग्राही और व्याख्याता  लुप्तेश्वर आचार्य ने उपस्थित रहकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी   राहुल सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी  वाणी हुमने और  लोकेश निषाद ने भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी। समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेटों की उपस्थिति ने इस युवा दौड़ को एक यादगार आयोजन बना दिया।

  • Related Posts

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

      प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 24 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा…

    Read more

    निःशुल्क बायोनिक हैंड शिविर से दिव्यांगजनों को मिली नई उम्मीद

      धमतरी, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए संचालनालय, समाज कल्याण विभाग रायपुर, द्वारा निःशुल्क बायोनिक (कृत्रिम) हाथ वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कोहनी से…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव