Ro no D15139/23

होमस्टे नीति 2025-30 के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता और यहाँ की अद्वितीय आदिवासी संस्कृति को अब वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ठोस और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर  हरिस एस द्वारा जिले में होमस्टे नीति 2025-30 को धरातल पर उतारने और इसे गति देने के उद्देश्य से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है, जिसका सीधा लाभ यहाँ के स्थानीय निवासियों को मिलने वाला है।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा हाल ही में लागू की गई इस महत्त्वाकांक्षी नीति का मूल उद्देश्य केवल पर्यटन का विस्तार करना नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस नीति के जरिए स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और वे अपने घरों को पर्यटकों के लिए खोलकर अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो सकेंगे। इस पहल के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव सीधे ग्रामीणों के बीच रहकर कर सकेंगे, जो कि एक यादगार अनुभव होगा।
इस योजना के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब होमस्टे नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, होमस्टे निर्माण से जुड़े विकास कार्यों और शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के वितरण को गति प्रदान करने से आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के मानचित्र पर एक नए स्वरूप में उभरेगा, जहाँ विकास और परंपरा साथ-साथ चलेंगे।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप