Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले में उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

रायपुर, 26 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव जिले में 77वां गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया गया।

उसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित किया गया।

*भव्य परेड का प्रदर्शन*
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया तथा उपनिरीक्षक श्री राकेश पटेल ने टू-आईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड में 40वीं बटालियन आईटीबीपी,8वीं बटालियन सीएएफ,पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पुरुष एवं महिला), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना महिला, दिग्विजय महाविद्यालय नेवल, पुरुष एवं महिला, कमलादेवी महाविद्यालय, स्टेट स्कूल (बालक-बालिका), बसंतपुर शासकीय विद्यालय और एमएलबी स्काउट-गाइड ने हिस्सा लिया।

*मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम*

विभिन्न विद्यालयों के 390 विद्यार्थियों ने व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य प्रस्तुतियों में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उ.मा.विद्यालय प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ द्वितीय स्थान और महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श कन्या उ.मा.विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। समारोह में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई, जिसमें जिले के 13 विभागों ने शासन की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

झांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान वन विभाग और तृतीय स्थान जिला पंचायत को मिला। परेड प्रतियोगिता में आर्म्स प्लाटून को प्रथम पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) और द्वितीय स्थान 40वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला। इसी तरह अनआर्म्स प्लाटून वर्ग में प्रथम स्थान दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) और द्वितीय स्थान दिग्विजय महाविद्यालय (पुरुष) को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

      “आप सबके सहयोग से हम स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाएंगे” – प्रमुख सचिव  शहला निगार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और नवाचार आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत मंथन रायपुर,…

    Read more

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए