Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस पर श्रमिकों का सम्मान संविधान की भावना को सशक्त करता है – रूपनारायण सिन्हा

*छत्तीसगढ़ योग आयोग में 77वें गणतंत्र दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित*

रायपुर, 26 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रूपनारायण सिन्हा ने कहा है कि भारतीय संविधान सामाजिक समानता, समरसता और श्रम के सम्मान का मूल संदेश देता है। सीमित संसाधनों में भी अनुशासन, नैतिक मूल्यों और कठिन परिश्रम के साथ जीवन यापन करने वाला श्रमिक वर्ग राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। ऐसे परिश्रमी नागरिकों का सम्मान करना ही गणतंत्र दिवस की सच्ची भावना को साकार करता है।

श्री सिन्हा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग कार्यालय, धरमपुरा रायपुर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक संतुलन का प्रभावी माध्यम बताया और कहा कि योग के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल करते हुए समाज के श्रमिक वर्ग के सम्मान को केंद्र में रखा गया। सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिश्रम और आत्मनिर्भरता के साथ कार्य कर रहे श्रीमती गायत्री बघेल (भोजनालय संचालिका) एवं श्री नकुल दीप (हलवाई) को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया। दोनों अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत कर पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा आयोग कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य पं. राकेश दूबे, समाजसेवी श्री गोपाल टावरी, श्री विनोद देशमुख, योगाचार्य डॉ. सी.एल. सोनावानी, डॉ. ज्योति साहू, श्री अतुल तिवारी, श्री जी.जी. खान, श्री बसंत बाग, श्री सिल्वंत, श्री तरुण ठाकुर, श्री गणेशा जाधव सहित आयोग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रंगोली में सजे राष्ट्रप्रेम के रंग, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और एकता का संदेश

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा और नेवसा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    *लोक सेवा केंद्र और मोबाइल से ही हो जाएगा जमीन का सीमांकन, पारदर्शी हुई प्रक्रिया*   रायपुर,29 सितंबर 2026/   राज्य में नागरिक सुविधाओं को सुगम, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग