Ro no D15139/23

पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में सीएम नीतीश ने की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने एक्स पर किया पोस्ट

Patna NEET Student Death: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही हस्तक्षेप कर दिया है. सीएम नीतीश ने भारत सरकार से छात्रा की मौत को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी.

सम्राट चौधरी ने एक्स पर क्या लिखा?

सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.’ सीएम नीतीश की इस सिफारिश के बाद संभावना जताई जा रही है कि जांच में तेजी आएगी और जल्द ही खुलासा हो सकेगा.

DGP ने आधी रात तक खंगाली रिपोर्ट

शुक्रवार की रात पुलिस मुख्यालय में पूरे मामले पर हाई लेवल मंथन चला, जहां डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को खंगाला. यह प्रक्रिया महज रिव्यू नहीं, बल्कि जांच रिपोर्ट का बाकायदा क्रॉस एग्जामिनेशन रही, जिसमें हर फैक्ट, हर कंक्लूजन और हर सबूत को सवालों के कठघरे में खड़ा किया गया. इससे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को बुलाकर जांच को लेकर पूरी जानकारी ली थी.

डिजिटल और कागजी सबूत लेकर पहुंची थी SIT

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईजी सेंट्रल रेंज जितेंद्र राणा की निगरानी में गठित एसआईटी शुक्रवार को रात सवा नौ बजे के करीब पुलिस मुख्यालय पहुंची. आईजी, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एक साथ पहुंचे.

साथ ही एसआईटी के दो अधिकारी काले बैग में डिजिटल और कागजी सबूतों के साथ मौजूद थे. डीजीपी ने किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी टीम को मुख्यालय बुलाकर रिपोर्ट की जांच का फैसला लिया. इस बीच डीजीपी विनय कुमार ने करीब तीन पेज की जांच रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन कर अपने सवाल और शंकाएं तैयार की थीं.

PMCH की रिपोर्ट में क्या बताया गया?

पीएमसीएस के पोस्टमार्टम करने वाले बोर्ड ने फाइनल टेस्ट रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर कई जगहों पर खरोंच और ब्रूज जैसे जख्म को मेंशन किया. लेकिन एज आफ इंजुरी के बारे में नहीं बताया गया. एक और सच्चाई यह भी सामने आई कि छात्रा को आधे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए लाया गया था.

  • Related Posts

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

                               अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ गहराई का पता नहीं चलने से हुआ हादसा !!! एंकर-भागलपुर में गंगा…

    Read more

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    0 आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो.संजय द्विवेदी -आबू रोड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ 0 देश भर से लगभग 2000 से अधिक…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल