Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत वितरण केंद्र पत्थलगांव एवं कांसाबेल में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन विद्युत मंडल के 25 वर्षों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़ रजत  महोत्सव के अवसर पर संचारण एवं संधारण संभाग पत्थलगांव अंतर्गत वितरण केंद्र पत्थलगांव एवं कांसाबेल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती कमला सिदार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत हितग्राही अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करा सकते हैं, जिसके लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। साथ ही कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक यंत्री  मनीष खत्री ने विद्युत मंडल के 25 वर्षों की उपलब्धियों का सफरनामा प्रस्तुत करते हुए विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पंजीकृत वेंडरों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पंजीयन भी कराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा बीपीएल घरेलू, गैर-घरेलू, कृषक एवं सोलर श्रेणी के कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच   भूपेन्द्र यादव, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री   अमृत बेक,  दौलत राम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में वितरण केंद्र कांसाबेल अंतर्गत मंगल भवन में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य  क्षिप्रा दास ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में हुए सुधार एवं प्रगति की सराहना की तथा 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक यंत्री  भानु प्रताप पटेल ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच  विजय खलखो, कनिष्ठ यंत्री  स्नेह लता टोप्पो सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी