Ro no D15139/23

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव  विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी के समापन संबंधी कार्यवाही, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी कर धान उठाव एवं चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने चावल उत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वन पट्टाधारी वर्ग के अपात्र किसानों के सत्यापन, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में वृद्धि हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। आईटी क्षेत्र में आधार अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीकाकरण कवरेज तथा आभा आईडी सेचुरेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों के विकास के मॉनिटरिंग, टेक होम राशन, गर्म भोजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम जनमन एवं मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अपार आईडी एनरोलमेंट की स्थिति, सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण, प्रधानमंत्री श्री स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्रीय संस्थानों के स्कूलों हेतु भूमि आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। आदिवासी विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना, छात्रवृत्ति वितरण एवं छात्रावास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए ।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा कौशल विकास योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत