Ro no D15139/23

संभाग में विकासात्मक गतिविधियों से ग्रामीण जनों में हर्ष- कमिश्नर डोमन सिंह

आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए विभागीय समन्वय जरूरी- आईजी श्री सुंदरराज पी
 
कमिश्नर और आईजी ने निर्माण विभागों की ली समीक्षा बैठक

  कमिश्नर  डोमन सिह और आईजी  सुंदरराज पी द्वारा मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के सभा कक्ष में संभाग मे किए जा रहे विभागी निर्माण कार्यो की प्रगति कि समीक्षा की समीक्षा के दौरान कमिश्नर  सिह ने कहा संभाग के जिलों में विकासात्मक गतिविधियों में हुई प्रगति से ग्रामीणजनो में बहुत हर्ष है। जिलों में नए सुरक्षा कैम्पो के समीप के गावों मे हुए विकास से ग्रामीण जनों को सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लाभ मिला है।साथ ही कई जगहों पर नए मार्केट भी संचालित होने लगे है मिल रही सुविधा का ग्रामीणजन आभार व्यक्त करते रहते है।
इस अवसर पर आईजी  सुंदरराज पी ने कहा कि संभाग के जिलों में 58 नए सुरक्षा कैम्प की स्थापना से आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिली है। संरचनाओं के विकास के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा आवश्यकतानुसार निर्माण कार्यों के लिए सुरक्षा दी जाती रही है। अब परिस्थितिया में बदलाव आ रहा है तो मानसुन से पहले विकास कार्यो को गति देते हुए पुर्ण किया जाना चाहिए।
बैठक में कमिश्नर और आईजी ने बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में लोक निर्माण विभाग के सड़कों, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्राथमिकता वाले मार्गो के निर्माण को संबधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल आपुर्ति, विद्युत आपुर्ति, वन विभाग से संबधित मामलों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना से संबधित मामलो पर चर्चा किया गया। बैठक में सीसीएफ बस्तर  आलोक तिवारी, सीसीएफ कांकेर  राजेश चंदेल, मुख्य अभिंयता लोक निर्माण विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल जगदलपुर, अधिक्षण अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  
  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत