Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले के आदिवासी गांवों में गंभीर जल संकट, प्रशासन से समाधान की मांग

कवर्धा |कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग ने इस गंभीर समस्या को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष कामू बैगा द्वारा सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग कबीरधाम को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि बोड़ला विकासखंड के कई बैगा बहुल गांवों में आज भी सैकड़ों परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज भटकना पड़ रहा है।
पत्र के अनुसार हाल ही में ग्राम सरोधा, दादर, हडही और सवरू का दौरा किया गया, जहां यह पाया गया कि बड़ी संख्या में बैगा परिवारों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम से पहले ही हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन गांवों में हैंडपंप मरम्मत, नए जल स्रोतों की व्यवस्था एवं स्थायी पेयजल समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को राहत मिल सके।
परिषद ने इस मामले की जानकारी जिला कलेक्टर कबीरधाम को भी दी है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करेगा। उक्त समय में जिला अध्यक्ष नरेंद्र धुर्वे शाखा कबीरधाम, मोहित कुमार धुर्वे युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष शामिल रहे।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप