Ro no D15139/23

“निश्चय” कार्यक्रम के तहत जिला जेल धमतरी में युवा बंदियों के लिए दो दिवसीय योग शिविर शुरू

धमतरी, 21 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल “निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल धमतरी में युवा बंदियों के पुनर्वास हेतु दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ। यह शिविर 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के एन.डी.पी.एस. एवं अन्य प्रकरणों में निरुद्ध बंदियों के लिए नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता घटक के तहत आयोजित किया गया है।
शिविर के दौरान बंदियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया गया। साथ ही नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने बंदियों को आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, नशे की प्रवृत्ति में कमी लाना तथा उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जेल प्रशासन का दायित्व केवल कारावास तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं समाज में पुनःस्थापना सुनिश्चित करना भी है।
यह योजना जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में तथा हिमांशु गुप्ता, महानिदेशक जेल, के निर्देशन एवं प्रेरणा से प्रदेशभर में संचालित की जा रही है।

  • Related Posts

    गुरु सम्मान से गौरवान्वित हुआ श्री कृष्ण स्कूल, नीलू शर्मा ने कहा—शिक्षक ही गढ़ते हैं समाज और राष्ट्र

    राजनांदगांव- तुलसीपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का समारोह भक्ति, संस्कृति और गुरु सम्मान के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर…

    Read more

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग