
पीएम मोदी ने पूछा, “अगर मैं आपका स्टूडेंट होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए?”
इस पर एक शिक्षिका ने जवाब दिया, “सबसे पहले, आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए… आत्मविश्वास बहुत ज्यादा अभ्यास से आता है. आपका व्यक्तित्व देखकर मैं खुद भी थोड़ी घबरा गई थी.”
नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “काशी के सांसद के तौर पर, मैंने वहां ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया था, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि अब महिलाएं खुद आगे आकर जांच करवा रही हैं. पहले हालात ऐसे नहीं थे. एक और अच्छा अनुभव एक ही दिन में सबसे ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना था.”






