Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की पहल से दूरस्थ ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत आश्रित ग्रामों में पहुंचाकर किया गया खाद्यान्न वितरण

अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/  जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दूरस्थ एवं आश्रित ग्रामों में सीधे पहुंचाकर खाद्यान्न वितरण की अभिनव व्यवस्था लागू की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार अब शासकीय उचित मूल्य दुकान से 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित ग्रामों में खाद्यान्न पहुंचाकर वितरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत बकोई के आश्रित ग्राम खुझी तथा जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत टीरंग के आश्रित ग्राम खुटापानी में हितग्राहियों को उनके ग्राम में ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। पूर्व में ग्रामीणों को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय एवं श्रम दोनों की हानि होती थी। नई व्यवस्था से न केवल ग्रामीणों की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि शासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांगजन को इस पहल से सीधा लाभ मिला है।

कलेक्टर  अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ऐसी व्यवस्था निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र परिवार शासन की खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात