Ro no D15139/23

छत्तीसगढ का बजट 2026-27 में GYAN और GATI को बढ़ाते हुए SANKALP पर बल दिया गया है

*बजट 2026-27*
*S. समावेशी विकास*
*A. अधोसंरचना*
*N. निवेश*
*K. कुशल मानव संसाधन*
*A.अंत्योदय*
*L.लाइवलीहुड*
*P.पॉलिसी से परिणाम*

*S. समावेशी विकास व आर्थिक असमानता दूर करने* के लिए पिछड़े क्षेत्र (बस्तर व सरगुजा पर) विशेष ध्यान दिया गया। परिवहन-मुख्यमंत्री बस सेवा पिछड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुगम होगा व इन क्षेत्रों में पर्यटनको बढ़ावा मिलेगा तथा इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को Available, Affordable, Accessible बनाने के लिए नए संस्थान मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव से स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित होगा।

*A .अधोसंरचना निर्माण*

छ्रुतगामी सड़क योजना जिससें आर्थिक केंद्र जुड़कर आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने में एक अहम पहल है। यात्री उड़ानों को पुनः शुरू होने से क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे ट्रैवल टाइम घटेगा।

*N. निवेश*

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को सब्सिडी में तीन गुना वृद्धि से रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ में क्रिटिकल मिनरल की खोज पर बल दिया जा रहा है जो भविष्य में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

*K .कुशल मानव संसाधन*

कॉलेज को Center of Excellence के रूप में उन्यन करने हेतु 5 महाविद्यालयों को चुना गया है।जो अन्य सस्थानों के लिए भी एक रोल मॉडल का काम करेंगे और यह केवल पढ़ने लिखने तक सीमित न होकर नवाचार में वृद्धि करने में सहायक होगा। उच्च शिक्षा में अनुदान में वृद्धि करते हुए 731 करोड़ का प्रावधान है तथा कौशल विकास पर फोकस करते हुए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

*A .अंत्योदय*

जनजातीय संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सुरगुडी स्टूडियो की पहल की गईहै। प्रवासी मजदूरों के लिए नया रायपुर में प्रवासी मजदूर आवासीय परिसर की स्थापना से प्रवासी मजदूरों को आवास की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रवासी मजदूरों को लाभ होगा।

*L. लाइवलीहुड*
जब सरकार बजट में लाइवलीहुड की बात करती है तब उसका मतलब होता है कि ऐसे कार्यक्रम और योजनाएं जिससे लोगों की आय बड़े और रोजगार के अवसर पैदा हो सके और छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कहीं-कहीं कृषि क्षेत्र में पशुपालन, ग्रामोद्योग या वनों पर जुड़ी हुई है। यही कारण है कि सरकार विभिन्न आजीविका योजनाएं चलाई जा रही है।
जैसे- ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक योजनाएं चलाई जा रहे हैं ताकि पलायन काम हो और गांव का भी विकास हो सके। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सरकार स्वस्थ सहायता कार्यक्रम और महतारी वंदन योजना भी चला रही है] ताकि महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सके इसी प्रकार आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ को बनाने के लिए सरकार छोटे उद्योग कृषि पशुपालन बढ़ावा दे रहे हैं । न केवल लोगों को रोजगार मिल सके बल्कि गांव का भी विकास हो सके इसीलिए सरकार इस बजट में लाइवलीहुड को अपने संकल्प पर स्थान दिया है ताकि छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की ओर बढ़ सके।

*P .पॉलिसी से परिणाम*

Governance में सुधार के लिए E – file biometric attendance की शुरुआत की गई है तथा योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की स्थापना की गई है। बजट 2026 27 में कुल प्राप्तियां 1 लाख 72 हजार करोड़ तथा विनियोग का आकार 1 लाख 87 हजार 500 करोड़ है,-राज्य का सकल वित्तीय घाटा 28,900 करोड अनुमानित है, जिसमें-ऋण से 8 हजार 500 करोड़, शुद्ध वित्तीय घाटा 20 हजार 400 करोड़ है जो कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 2.87 प्रतिशत है जो कि पिछले बजट अनुमान से 2.97 प्रतिशत की तुलना में कम है।

प्रो.बी. एल. सोनेकर
अर्थशास्त्र अध्ययन शाला
पं. रविशंकर शुक्ल
विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी