Ro no D15139/23

विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मिला रोजगार का अवसर काउंसलिंग उपरांत 22 अभ्यर्थियों को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/  सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर अस्थायी रूप से सेवा लिए जाने हेतु अनुमति प्रदान की गई।

जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में रिक्त स्वीकृत पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 30 पदों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं वरीयता क्रम के अनुसार काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसके उपरांत वार्ड ब्वाय के 09 एवं वार्ड आया के 13 अभ्यर्थियों द्वारा चयनित स्वास्थ्य संस्थानों हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह(PVTG) के पात्र एवं योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है, साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया है कि जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यावश्यक एवं सेवा से सीधे जुड़े पदों की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत