Ro no D15139/23

जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन 09 से 27 मार्च तक शिविर के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं का किया जाएगा समाधान

 जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमशः 09 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है।

कलेक्टर  रोहित व्यास ने जिला स्तरीय शिविर हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय शिविर हेतु एसडीएम बगीचा श्री प्रदीप राठिया को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ कांसाबेल   संदीप कुमार मरावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों भी विकासखण्ड स्तरीय शिविर का होगा आयोजन
कलेक्टर श्री व्यास के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सुशासन शिविर में शासन के योजनाओं के स्कोप की जानकारी जन सामान्य को प्रदान करते हुए, योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने हेतु पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित आवेदन प्राप्त किया जाएगा तथा कलस्टर पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर में निराकृत किया जाएगा। इस हेतु दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखंड के संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के बरपानी, बगीचा के मुढ़ी और जशपुर के केरे किनकेल में विकासखण्ड स्तरीय सुशासन शिविर आयोजित होगी। इसी प्रकार 13 मार्च को कुनकुरी के भेलवाटोली, फरसाबहार के घुमरा, पत्थलगांव के खाड़ामाचा और मनोरा के अंधरझर, 23 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा के कुरकुरिया और जशपुर के रातामाटी, 27 मार्च को कुनकुरी के चटकपुर, फरसाबहार के बंसाझाल, पत्थलगांव के फरसाटोली और मनोरा के इराई में भी सुशासन शिविर आयोजित होगी।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी