Ro no D15139/23

आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

 जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में  जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध  शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए  विद्यालय  में कक्षा 6वीं में  35, 7 वीं में 1और  11 वीं में 8 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित हैं। कक्षा 7 वीं में 1 सीटअनुसूचित जनजाति  कक्षा 11 वीं में 7 सीटें अनुसूचित जनजाति, 1 सीट अनुसूचित जाति के छात्रों के रिक्त हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26की समाप्ति पर कुछ छात्रों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग करने पर रिक्त सीटों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक  3 अप्रैल तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 3 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।  सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ जिले के छात्र, अपने आवेदन सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अथवा विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से 3 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 अप्रैल को 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई से सम्बद्ध है,जहां  हिंदी माध्यम से  अध्ययन-अध्यापन होता है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए निःशुल्क छात्रावास की सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। गणवेश के लिए  शासन द्वारा निर्धारित राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। बुक-बैंक योजना के अंतर्गत सभी छात्रों को पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।  प्रवेश के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। प्रवेश में सम्बन्ध में मार्गदर्शन के लिए छात्र या अभिभावक कार्यालयीन समय में मोबाइल नम्बर 8319861312 और 9406444644 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख