Ro no D15139/23

आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 मार्च को

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026/ 
 खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 को एक दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग (सब-जूनियर) की बालिका खिलाड़ी ही सम्मिलित हो सकेंगी। सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला सरगुजा ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आवागमन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, जबकि ट्रायल के दौरान एक समय का भोजन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी, जो कबड्डी अकादमी में प्रवेश लेकर अपने खेल कौशल को निखारना चाहती हैं, वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात