Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धमतरी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

धमतरी, 8 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी द्वारा जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज इनडोर स्टेडियम, आमा तालाब धमतरी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और खेल के माध्यम से समाज में सशक्त पहचान बना रही हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के श्री नेहरू निषाद ने कहा कि हम सभी को महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समान अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 12 ग्रामीण अभ्यास केंद्रों—राँवा, संबलपुर, मुजगहन, रामपुर, दर्रा, सिधौरीकला, अमलीडीह, हसदा, मारागांव, साकरा, कुकरेल एवं दुगली—को अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से खेल सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
योग: प्रथम केनिष्क गौतम, रुचि साहू, निकिता धर्मगुड़ी, रोशनी; द्वितीय उर्वशी मीनपाल, थमेश्वरी, धनश्री जोशी, जय श्री।
बैडमिंटन: प्रथम आराध्या साहू, द्वितीय शांभवी।
टेबल टेनिस: प्रथम जानवी, रूपाली यादव; द्वितीय प्रियंका पटेल, फाल्गुनी यादव।
शतरंज: प्रथम हेमलता, द्वितीय पूनम साहू।
कुश्ती:
40 किलोग्राम – प्रथम देवीना सिंह, द्वितीय आरोही गौरवंश।
47 किलोग्राम – प्रथम भाविका साहू, द्वितीय रुचि साहू।
54 किलोग्राम – प्रथम खुशी साहू, द्वितीय टॉमिन।
वेटलिफ्टिंग:
42 किलोग्राम – प्रथम ईशा निशा निषाद, द्वितीय इशिका सारथी।
48 किलोग्राम – प्रथम दीपिका निषाद, द्वितीय खुशी निषाद।
52 किलोग्राम – प्रथम पार्वती निर्मलकर, द्वितीय संध्या देशपांडे।
58 किलोग्राम – प्रथम वासु निषाद, द्वितीय निशु निषाद।
कराते:
35 किलोग्राम – प्रथम हंसिका सार्वा, द्वितीय रिया देवांगन।
40 किलोग्राम – प्रथम युक्ति यादव, द्वितीय हरमायनी साहू।
50 किलोग्राम – प्रथम कुशमिता साहू, द्वितीय पलक साहू।
+50 किलोग्राम – प्रथम अंजलि फुटान, द्वितीय संतोषी मत्स्यपाल।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, नगर पालिका निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, संगीता जगताप, हिमानी साहू, लक्ष्मी भैया, पवित्रा दीवान, शुभम जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन में व्यायाम शिक्षक एवं खेल संघ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश साहू ने किया।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे और जुए के कारोबार पर…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात