Ro no D15139/23

फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद
रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया
रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे और जुए के कारोबार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है । अश्विनी नगर (पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र) में देर रात हुए ताजा हत्याकांड पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “फिर हत्या! आखिर मेरे शांत और खुशहाल शहर को किसकी नजर लग गई है? क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के खून के धब्बे अभी सूखे भी नहीं थे कि एक और हत्या ने राजधानी को दहला दिया है । यह सीधे तौर पर पंगु हो चुकी पुलिसिंग और प्रशासन के खोखले दावों पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।”
कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आज पूरा प्रदेश और विशेष रूप से राजधानी रायपुर नशे तथा अवैध कारोबार के आगोश में समा चुकी है। गली-मोहल्लों में बिक रहे गांजे, शराब, धड़ल्ले से चल रहे सट्टे और जुए के अड्डों ने शहर की शांति छीन ली है। अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके कारण आए दिन चाकूबाजी और नृशंस हत्याएं आम बात हो गई हैं। आम नागरिक और व्यापारी वर्ग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने नींद से जागकर नशे के अवैध कारोबारियों, सटोरियों और अपराधियों पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई नहीं की तो जनता की सुरक्षा और शहर की शांति बहाल करने के लिए आंदोलन किया जाएगा ।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम