Ro no D15139/23

खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु 4.12 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अधोसंरचना को मिलेगा बढ़ावा

 

अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ खनिज प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर   अजीत वसंत द्वारा जिला सरगुजा में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए कुल 412.73 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्रों में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में 97.06 लाख की स्वीकृति
उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा सेक्टर में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, मरम्मत कार्य, जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए टेबल टेनिस बोर्ड की खरीदी तथा रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन में अध्ययनरत खनिज प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों की शुल्क राशि के लिए कुल 97.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 242.78 लाख स्वीकृत
स्वास्थ्य देखभाल सेक्टर में जिला अस्पताल के एनआरसी भवन के जीर्णोद्धार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शेड निर्माण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन संचालित प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) को क्रियाशील करने के लिए स्वीकृत पदों पर मानदेय राशि, बाईक एम्बुलेंस की खरीदी, एक्स-रे (एक्सपोसर) मशीन क्रय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केन्द्र का संचालन तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावापारा में ऑपरेशन थियेटर के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति हेतु कुल 242.78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा।

कृषि विकास के लिए 10.43 लाख स्वीकृत
कृषि क्षेत्र में ग्राम पंचायत रोपाखार, मैनपाट में डीएमएफ और मनरेगा के अभिसरण से मिश्रित फलदार पौधों के रोपण हेतु चेनलिंक फेंसिंग, सिंचाई के लिए बोरवेल खनन तथा सोलर पंप स्थापना के कार्यों के लिए 10.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

पशुपालन क्षेत्र में 32.85 लाख की स्वीकृति
पशुपालन सेक्टर के अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दरिमा में प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण तथा सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण के लिए 32.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य अधोसंरचना विकास कार्य भी स्वीकृत
अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास सेक्टर के अंतर्गत नई दिशा कन्या आवासीय छात्रावास गंगापुर में सोलर गर्म जल संयंत्र की स्थापना हेतु 1.23 लाख रुपये तथा भौतिक अधोसंरचना सेक्टर में सैनिक स्कूल मेण्ड्राकला, अम्बिकापुर में बैडमिंटन कोर्ट में वुडन फ्लोरिंग के कार्य के लिए 28.38 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अधोसंरचना के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?