Ro no D15139/23

घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यवसायिक उपयोग पर सख्ती, 19 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 32 सिलेण्डर जप्त

उपभोक्ताओं से केवाईसी पूर्ण कराने और सुरक्षा जांच कराने की अपील

धमतरी, 14 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए होटल, भोजनालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान अब तक जिले के 14 प्रतिष्ठानों (होटल/भोजनालय/रेस्टोरेंट) में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। इस पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 की कंडिका 03 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 07 के उल्लंघन के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए 22 गैस सिलेण्डर जप्त किए गए।

इसी क्रम में आज 14 मार्च 2026 को कुरूद विकासखंड में भी जांच की गई। यहां 05 प्रतिष्ठानों (होटल/भोजनालय/रेस्टोरेंट) में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए गए। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 19 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए 32 गैस सिलेण्डर जप्त किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरुपयोग रोकने के लिए जिले में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेण्डर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित है। इसका व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं से निम्नानुसार अपील की गई है—
• ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूर्व में कराए गए रिफिलिंग के 45 दिन बाद ही अगली रिफिलिंग के लिए मोबाइल के माध्यम से ओटीपी आधारित बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
• शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूर्व में कराए गए रिफिलिंग के 25 दिन बाद अगली रिफिलिंग के लिए ओटीपी आधारित मोबाइल बुकिंग उपलब्ध होगी।
• जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी पूर्ण नहीं हुआ है, उनकी गैस बुकिंग संभव नहीं होगी। ऐसे उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी में गैस कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर केवाईसी पूर्ण कराएं।

सुरक्षा की दृष्टि से उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी गई है कि हर दो वर्ष में गैस कनेक्शन की सुरक्षा जांच संबंधित वितरक के प्रशिक्षित मैकेनिक से कराएं तथा हर पांच वर्ष में या खराब होने पर गैस होज पाइप अवश्य बदलें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

इसके अलावा यदि किसी उपभोक्ता की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार के सदस्य गैस कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, नए सदस्य का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ संबंधित गैस एजेंसी में आवेदन प्रस्तुत कर गैस कनेक्शन का नामांतरण (ट्रांसफर) करवा सकते हैं।

खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है तथा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेण्डर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। विभाग द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।
/पाराशर/

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात