Ro no D15139/23

घाटबर्रा स्कूल में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र वितरित घाटबर्रा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/  विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुलभ बनाने के लिए सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशानुसार अब स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि विद्यालय परिसर में ही शिविर लगाकर उन्हें जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में उदयपुर एसडीएम  बनसिंह नेताम के मार्गदर्शन में तहसील उदयपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला घाटबर्रा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाला के पात्र छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें मौके पर ही निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए विद्यालय स्तर पर ही राजस्व दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। शनिवार को आयोजित शिविर के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में तैयार प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
एसडीएम श्री बनसिंह नेताम ने बताया कि विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र विद्यार्थियों का चयन कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन मौके पर ही किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से अब छात्रों और उनके अभिभावकों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है।
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा। घर के पास ही निःशुल्क प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उदयपुर तहसीलदार  विकास जिंदल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र के अभाव में शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने जमीन की…

    Read more

    बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, जानें नुकसान पर कितना मिलेगा मुआवजा

    अतिस दीपांकर Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. राज्य की 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी,…

    Read more

    NATIONAL

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी