Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘श्री कृष्णा गौधाम सोनतराई’ का किया वर्चुअल शुभारंभ शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पशुपालक हुए शामिल

 अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में घुमंतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन तथा पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के अंतर्गत शनिवार को ‘श्री कृष्णा गौधाम सोनतराई’ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव, जिला गौधाम सेवा समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पशुपालक और पशु सखियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं हितग्राहियों ने बिलासपुर के जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार गांव में गौधाम का शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रेरक उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना तथा योजना के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की।

पशुधन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। गौधाम योजना से सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति- मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेसहारा मवेशियों की देखभाल और गोधन संरक्षण के लिए गौधाम योजना को राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इससे गौसेवा की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ ही पशुधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य के सभी गौधाम अब ‘सुरभि गौधाम’ के नाम से जाने जाएंगे।

पशुपालकों और पशु सखियों में दिखा उत्साह

अम्बिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पशु सखियों और पशुपालकों में योजना को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक  राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, चिकित्सा सेवा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

       

    Read more

    राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

    रायपुर (IMNB NEWS AGENCY) हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 143 हज यात्री नागपुर से मदीना शरीफ के…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान