Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केंद्र में लगा ‘अर्ली चाइल्डहुड केयर मेला’, बच्चों के समग्र विकास पर दिया गया जोर

अम्बिकापुर 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-सरगुजा द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) अंतर्गत सेक्टर मेंड्राकला स्थित लब्जी पंचायत भवन में ‘ईसीसीई (म्ंतसल ब्ीपसकीववक ब्ंतम) मेला/बाल मेला’ का आयोजन किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण संबंधी जागरूकता तथा प्रारंभिक बाल शिक्षा को समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में सीडीपीओ बेस्था तिर्की, सेक्टर सुपरवाइजर अनीता सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बीडीसी श्रीमती शोभा बाई, सरपंच श्रीमती अनीता बाई भगत, उपसरपंच, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मेले में बच्चों के सीखने और विकास को प्रदर्शित करने के लिए कुल सात विषयगत लर्निंग कॉर्नर/स्टॉल लगाए गए। इनमें पोषण आहार, आओ मिलान करें, कहानी और कविता, आओ रास्ता खोजें, आवा काहिं काहिं बनाबो, छूओ, सूंघो और पहचानो तथा आवा खेलबो आऊ खिलाबो जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, रचनात्मक और संवेदनात्मक विकास से जुड़ी जानकारी दी गई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक स्टॉल पर विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने लगभग 10-10 मिनट तक प्रत्येक लर्निंग कॉर्नर का अवलोकन किया। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आंगनवाड़ी केंद्रों में गतिविधि आधारित प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ समुदाय को बच्चों के पोषण और विकास के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

    आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता जशपुरनगर 6 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा…

    Read more

    जशपुर जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य, फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं

    जशपुरनगर 6 सितंबर 2026/’ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई, नई दिल्ली द्वारा नागरिकों की सुविधा और डेटा गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए नए आधार ऐप को लॉन्च किया गया…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?