Ro no D15139/23

विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में रूद्री में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

धमतरी, 16 मार्च 2026/ विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम रूद्री में 15 मार्च को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के अध्यक्ष  गोपाल रंजन पाणिग्राही एवं सदस्य द्वय सुश्री रूपा शर्मा एवं  अरविन्द सिंह परिहार तथा ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण जनों को उपभोक्ता कानून, उपभोक्ता के अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार से अवगत कराया गया, तथा ई-जागृति पोर्टल, ई-फाईलिंग व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि, कोई भी सामान क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट तथा मूल्य का अवलोकन अवश्य करें तथा सामान का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें।
इसके अलावा सदस्य श्री अरविन्द सिंह परिहार के द्वारा ग्रामीण जनों को ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित उन्नत तकनीक एवं डार्क पेटर्न ऑनलाईन प्लेटफार्म जैसे अमेजान, फ्लिपकार्ट पर इस्तेमाल की जाने वाली भ्रामक डिजाइन तकनीक जो उपभोक्ताओं को अनचाही खरीदी या सेवाओं के लिए मजबूर करती है, के संबंध में जानकारी प्रदान की गई साथ ही यह भी बताया गया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा 13 प्रकार के डार्क पेटर्न फाल्स अर्जेन्सी, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, कन्फर्म सेमिंग, डिप प्राईजिंग तथा बेट एवं स्विच द्वारा उपभोक्ता अधिकारों और निष्पक्ष व्यापार का उल्लंघन करने पर रोक लगाई गई है, के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणजनों के द्वारा भी पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया और उनकी जिज्ञासा का समाधान किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बया, उपसरपंच श्री शुभम साहू, सभापति श्री केशव साहू, पंच श्रीमती अनिता वर्मा व साहू समाज के अध्यक्ष श्री प्रीतम साहू, एवं ग्रामीण जन तथा जिला उपभोक्ता आयोग धमतरी के कर्मचारी  सतीश मेनन व  नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी