Ro no D15139/23

महा रोजगार मेला 20 मार्च को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में

धमतरी, 16 मार्च 2026/ जिले के विभिन्न व्यवसायिक केन्द्रों, ’’युवा’’ कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध के लिए 20 मार्च 2026 को लाइवलिहुड कॉलेज धमतरी में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विभिन्न सेक्टरों से लगभग 30 नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि जिले के विभिन्न व्यावसायिक केंद्रों, युवा कार्यक्रमों तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल, ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेला में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों की जानकारी पूर्व में लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।

  • Related Posts

    बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी

      कुल 101.24 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान

      गांवों की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल *सतत ग्रामीण पर्यटन,…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी