Ro no D15139/23

दूरस्थ अंचलों के दिव्यांगों को मिला सहारा

*शिविर में आधुनिक उपकरण वितरण से 120 हितग्राहियों को मिला लाभ*

रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के आड़ावाल स्थित जयपुर फुट सेंटर में आयोजित विशाल सहायक उपकरण वितरण शिविर ने राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में कुल 120 हितग्राहियों को आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी।

शिविर में बस्तर सहित आसपास के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन पहुंचे। पंजीयन के बाद विशेषज्ञों द्वारा जांच कर हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। आयोजन के दौरान 6 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ और 5 को कृत्रिम पैर प्रदान किए गए, वहीं 19 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 33 सामान्य ट्राईसाइकिल और 16 व्हीलचेयर वितरित की गईं, जिससे दिव्यांगजनों की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
शिविर में शासन की योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 17 हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सकेगा। इसके साथ ही 14 दिव्यांगों को श्रवण यंत्र और 12 हितग्राहियों को बैसाखी प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सरल बनाने में मदद मिलेगी।

जयपुर फुट सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए इस शिविर ने दूरस्थ क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को राहत और विश्वास प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

  • Related Posts

    तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त

      नवगठित दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय, लॉटरी से निकला फैसला धमतरी 8 अक्टूबर 2026. /नवगठित नगर पंचायतों रायगढ़ जिले के तमनार और धमतरी जिले के…

    Read more

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस