Ro no D15139/23

दुर्गम पहाड़ियों में आस्था का केंद्र ‘निरई माता मंदिर’ में उमड़ा जनसैलाब,

मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण, अतिरिक्त शेड निर्माण का निर्माण सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्था पूरी होंगी : कलेक्टर श्री मिश्रा
निरई माता क्षेत्र को आस्था के साथ-साथ इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत कार्य किया जाएगा

धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मोहेरा में विराजित निरई माता मंदिर एक अद्वितीय आस्था स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर वर्ष में केवल एक बार चैत्र नवरात्रि के प्रथम रविवार को कुछ घंटों के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला जाता है। इस अवसर पर आयोजित “माता जात्रा” में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मंदिर की विशेषता यह है कि यहां माता की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है, बल्कि श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से निर्मित पत्थर की गुफा में निराकार रूप में माता की पूजा करते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट-प्रसाद अर्पित करते हैं।
इस वर्ष धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, बालोद सहित आसपास के जिलों तथा पड़ोसी राज्य उड़ीसा से भी लगभग 30 से 40 हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसी माह 13 मार्च को
ग्राम मोहेरा पहुंचे थे । उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा भी की थी । समस्याएं भी सुनी थी । उसी समय कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग, पेयजल, स्वच्छता, अस्थायी शेड, चिकित्सा व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुदृढ़ किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए वन विभाग के माध्यम से विशेष प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण, अतिरिक्त शेड निर्माण का निर्माण कराया जाएगा । जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि निरई माता क्षेत्र को आस्था के साथ-साथ इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों।
कलेक्टर ने इस चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर निरई माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
यहां प्रचलित परंपरा के अनुसार मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार महिलाओं का मंदिर में प्रवेश एवं प्रसाद ग्रहण करना निषिद्ध है, जिसका श्रद्धालु पूर्ण आस्था के साथ पालन करते हैं।
प्रशासन द्वारा इस वर्ष के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा प्राप्त हुई। भविष्य में भी इस पवित्र स्थल के समुचित विकास एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी