Ro no D15139/23

कलेक्टर आकाश छिकारा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया निष्ठा से कार्य करने का मंत्र

 
जगदलपुर, 23 मार्च 2026/ भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने हेतु बस्तर जिले में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के आस्था हॉल में 36 फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलने वाले इस शिविर में जनगणना निदेशालय के मास्टर ट्रेनर   संतोष मेंढे और जिले के मास्टर ट्रेनर  जीवन लाल शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को सुबह 09ः30 बजे से शाम 06 बजे तक प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  आकाश छिकारा ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं और जन-कल्याण का आधार है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि वे गणना के प्रत्येक बिंदु को सूक्ष्मता से समझें, क्योंकि उनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ही आगे चलकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की कार्यक्षमता निर्धारित करेगा। कलेक्टर ने विशेष रूप से डेटा की शुद्धता और मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना के इस युग में तकनीक का सही ज्ञान ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स को एचएलओ मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली, लेआउट मानचित्र तैयार करने की तकनीक और डेटा सुरक्षा के कड़े मानकों से अवगत कराया जा रहा है। सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सत्रों में रिकैप क्विज और रोल-प्ले जैसी गतिविधियाँ भी शामिल की गई हैं। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इन ट्रेनर्स को जमीनी अनुभव देने हेतु क्षेत्रीय भ्रमण (फील्ड विजिट) पर ले जाया जाएगा, जहाँ वे परिवारों से संपर्क करने और वास्तविक स्थितियों में डेटा संग्रह करने का अभ्यास करेंगे। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सीपी बघेल ने सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना उपस्थित थीं।
  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर