Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली  साप्ताहिक समय सीमा की बैठक अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य खनन पर करें आवश्यक कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंत सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को शत-प्रतिशत निराकृत करने के दिए निर्देश विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, गम्भीरतापूर्वक समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों को गम्भीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें, अन्यथा सम्बंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आमजनों से सम्बंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण में देरी ना हो।

कलेक्टर  वसंत ने कहा कि सभी एसडीएम अपने तहसील अंतर्गत नकल एवं प्रतिलिपि शाखा को मजबूत कीजिए, आमजनों को समस्या ना हो। वहीं सम्भागायुक्त न्यायालय से मांगे गए रिकॉर्ड समय पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को अनिवार्य रूप से 7 दिनों में निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा की तथा जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के  आधार कार्ड बनवाने कार्यवाही शुरु करने कहा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण की भी जानकारी ली तथा कहा कि जिन बच्चों के दस्तावेज हैं उनका 10 अप्रैल तक प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में जननी सुरक्षा योजना से शेष माताओं की जानकारी ली तथा कहा कि जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें जल्द से जल्द राशि दिलाएं। उन्होंने कहा कि बैंक अकाउंट के कारण समस्या आने पर महिलाओं का खाता खुलवाने आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी अधिकारियों से स्थल निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम जब भी निरीक्षण में जाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष फोकस रखें, इसके साथ ही स्कूल पीएचसी सीएचसी सहित अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण करें। धान उठाव कि समीक्षा के दौरान उन्होंने मार्च माह में धान का उठाव पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, जनगणना के कार्यों की समीक्षा सहित अन्य पर चर्चा कर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में आईपीएस श्री राहुल बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिला खनि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, अवैध रेत खनन सहित अन्य खनन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति का कोई भी कार्य जारी ना रहे, इस हेतु विभागीय टीम लगातार निरीक्षण करें।

–
  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी