Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आगाज गांधी स्टेडियम में सजेगा कुश्ती और मलखंभ का दांव-पेंच 28 से 31 मार्च तक अम्बिकापुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन

 

अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ की धरा पर 25 मार्च से खेल और संस्कृति का अनूठा संगम होने जा रहा है। प्रदेश पहली बार देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी कर रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल महाकुंभ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सरगुजा का अम्बिकापुर होगा, जहाँ देश भर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

सरगुजा में कुश्ती और मलखंभ का रोमांच
सरगुजा संभाग के खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। स्थानीय गांधी स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। सरगुजा के हिस्से में दो प्रमुख आकर्षण आए हैं, जिससे कुश्ती (Wrestling): 28 से 31 मार्च तक पुरुष एवं महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले होंगे। साथ ही मलखंभ (Demo Sport): 31 मार्च से 1 अप्रैल तक पारंपरिक खेल मलखंभ का प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

तैयारियों का जायजा और खिलाड़ियों का स्वागत
इस आयोजन के लिए अम्बिकापुर में खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और परिवहन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खेल मंत्री  अरूण साव के नेतृत्व में विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि बाहर से आने वाले लगभग 2500 खिलाड़ियों और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ की ’अतिथि देवो भव’ की परंपरा का अनुभव हो।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं
भव्य शुभारंभः खेल महाकुंभ का औपचारिक आगाज़ 25 मार्च को राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में गरिमामय समारोह के साथ होगा। देशभर की भागीदारीः इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों से लगभग 2500 जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तीन प्रमुख केंद्रः खिलाड़ियों की सुविधा और व्यापक प्रसार के लिए मुकाबलों का आयोजन प्रदेश के तीन प्रमुख शहरोंकृ रायपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अम्बिकापुर (सरगुजा) में किया जाएगा। विविध खेल विधाएंः प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती जैसे 7 मुख्य खेलों में कड़े मुकाबले होंगे, जबकि कबड्डी और मलखंभ विशेष प्रदर्शन (डेमो गेम्स) के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जनजातीय प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरगुजा सहित प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशना है। सरगुजा में होने वाले कुश्ती के मुकाबले स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के मानकों से परिचित कराएंगे, जिससे भविष्य में जनजातीय क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तैयार हो सकें।

  • Related Posts

    विकसित भारत का रोड मैप तैयार, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा अब 125 दिनों का रोजगार

    *कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में 1 जुलाई 2026 से लागू होगा विकसित भारत जी राम जी योजना*   *जल संरक्षण,आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सहित स्थाई परिसंपत्तियों के…

    Read more

    खरीफ 2026 की तैयारी पूरी : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिलेगी समय पर सुविधा

    कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय   धमतरी, 13 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती