Ro no D15139/23

कलेपाल में एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारंभ बेटियों को कैंसर से सुरक्षा है उद्देश्य

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेपाल में मंगलवार 24 मार्च को स्वास्थ्य जगत के एक महत्वपूर्ण अभियान का आगाज हुआ। क्षेत्र की किशोरियों को भविष्य में होने वाले गर्भाशय के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) वैक्सीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती मालती मौर्य उपस्थित रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।
समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानीय जन प्रतिनिधि ने सभी लक्षित बालिकाओं और उनके अभिभावकों का आह्वान किया कि वे इस टीके के महत्व को समझें और इसे लगवाने के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आज का एक छोटा सा टीकाकरण हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ कल की नींव बनेगा। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव ने वैक्सीन की तकनीकी जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी. टीका लगवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह विशेष अभियान 24 मार्च से 24 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत वर्तमान में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेपाल का समस्त स्टाफ मुस्तैद रहा। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी श्रीमती आभा शाही, पर्यवेक्षक मोहन कश्यप, मितानिनें, स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व लाभार्थी बालिकाएं मौजूद रहीं। अभिभावकों ने भी शासन की इस पहल का स्वागत किया और अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। यह तीन महीने का सघन अभियान क्षेत्र की हर पात्र बालिका तक पहुँचने के लक्ष्य के साथ निरंतर जारी रहेगा।
  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात