Ro no D15139/23

बस्तर आईटीआई में एससीव्हीटी पूरक परीक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्तर के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी अनुसार राज्य व्यावसायिक (एससीव्हीटी) पूरक परीक्षा अप्रैल-2026 के आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जिसमें पूर्व प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षाएं आगामी 01 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न होंगी, जिसमें बस्तर आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों के पात्र पूर्व प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित होकर अपनी योग्यता प्रमाणित कर सकेंगे।
इस परीक्षा के दायरे में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के छात्र शामिल होंगे। विशेष रूप से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एससीव्हीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2025-2026 में प्रवेशित छह-माही व्यवसाय के नियमित पात्र प्रशिक्षणार्थी इस परीक्षा का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही, सत्र 2023-2024 एवं सत्र 2024-2025 में प्रवेशित एक-वर्षीय व्यवसाय के छात्र, सत्र 2023-2025 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2024-2026 में प्रवेशित द्विवर्षीय व्यवसाय के प्रथम वर्ष के छात्रों को भी अपनी पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर दिया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हायर सेकेंडरी व आईटीआई संयुक्त अध्ययन योजना के तहत सत्र 2023-2025 में 12वीं उत्तीर्ण कर चुके इंजीनियरिंग व नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसायों के पूरक पात्र प्रशिक्षणार्थी भी इस समय-सारणी के अनुसार परीक्षा में बैठ सकेंगे। प्राचार्य डॉ. ए.के. मांडले द्वारा सभी संबंधित छात्रों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं को समय रहते पूर्ण कर लें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक असुविधा से बचा जा सके।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर