
अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/ जिला सरगुजा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा के मार्गदर्शन में 24 मार्च 2026 को विभिन्न सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पदों के लिए लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत मानव संसाधन पदों हेतु आयोजित इस परीक्षा में कुल 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें ए.एन.एम. पद के लिए 17, ओ.टी. टेक्नीशियन के लिए 09, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट के लिए 07, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स (SNCU एवं NBSU) के लिए 66 तथा डेंटल असिस्टेंट के लिए 08 अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम एवं भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।









