Ro no D15139/23

प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। उक्त जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी सारणी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक भरे जा सकते हैं। त्रुटि में सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक किया जाएगा। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने तिथि 01 अप्रेल से 09 अप्रैल तक, प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट    https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर/प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं विकास खण्ड अंतर्गत संबंधित समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को कड़े निर्देश

    रायपुर, 17 जुलाई 2026/ बिलासपुर जिले में छात्र सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और शैक्षणिक परिसरों को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। इस…

    Read more

    रजिस्ट्रार के आदेश से सीडीबीई की वैध कार्यकारिणी को मान्यता

    रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) ने रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीन आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इस आदेश ने प्रशासक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण