Ro no D15139/23

मुजफ्फरनगर में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरगुजा की बेटियों का डंका 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

अम्बिकापुर 28 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा जिले की बेटियों ने 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई, जहां छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमीफाइनल में पंजाब के खिलाफ 24-17 से हार मिलने के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी। पांडीचेरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दी शिकस्त तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम ने बेहद कड़े संघर्ष के बाद पांडीचेरी को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से बालिका वर्ग में सिमरन भगत एवं रुद्राक्षी जैन का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ था। सिमरन माउंट लिटर ज़ी स्कूल एवं रुद्राक्षी मोंटफोर्ट स्कूल अंबिकापुर में अध्यनरत है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।

संघ के सचिव रजत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में कराया जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम में हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व जांजगीर के खोखरा में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर संघ के के.पी सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंहा, हिंमाशु जायसवाल, नेहा सिंह, खुशबू गुप्ता समेत सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार व स्कूल के प्राचार्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

    कबीरधाम की शिक्षाविद मालती गर्ग ने प्रमुखता से उठाए पर्यावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के मुद्दे   भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ‘जन स्वास्थ्य अभियान’ (JSAI) द्वारा भोपाल…

    Read more

    8 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ’रोजगार सह आवास दिवस’

    जल संरक्षण कार्यों की पूर्णता, मनरेगा रोजगार सृजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस   अम्बिकापुर 07 जून 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात