Ro no D15139/23

ठेकेदार की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस किया जारी

अम्बिकापुर 28 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खण्ड अम्बिकापुर में कार्यरत एक ठेकेदार द्वारा भुगतान में विलंब को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार श्री रजनीकांत ने 27 मार्च को विभाग को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर देयक तैयार करने में अग्रिम कमीशन की मांग, ब्लैकमेलिंग एवं मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ठेकेदार का कहना है कि लगभग 65 लाख रुपये के कार्य के एवज में अब तक केवल 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि एक वर्ष से लंबित है।

पत्र में ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो वे 30 मार्च को दोपहर 1 बजे PHE कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे।

मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड अम्बिकापुर ने संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त जवाब के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

    कबीरधाम की शिक्षाविद मालती गर्ग ने प्रमुखता से उठाए पर्यावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के मुद्दे   भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ‘जन स्वास्थ्य अभियान’ (JSAI) द्वारा भोपाल…

    Read more

    8 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ’रोजगार सह आवास दिवस’

    जल संरक्षण कार्यों की पूर्णता, मनरेगा रोजगार सृजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस   अम्बिकापुर 07 जून 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात