Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 30 मार्च को

-मानस भवन दुर्ग में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा आयोजन

दुर्ग, 29 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 18 फरवरी 2026 को भिलाई-03, 19 फरवरी 2026 को नगर पालिक निगम सुपेला भिलाई तथा 20 फरवरी 2026 को जिला पंचायत परिसर दुर्ग में आयोजित चिन्हांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण 30 मार्च 2026 को मानस भवन (रविशंकर स्टेडियम के पास) दुर्ग में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चिन्हित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, वॉकर, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, स्मार्ट केन, कृत्रिम पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा चिन्हांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे वितरण दिवस पर अपने टोकन/पर्ची अनिवार्य रूप से साथ लाएं, ताकि निर्धारित सूची के अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण सुचारू रूप से किया जा सके।

  • Related Posts

    भद्रा रीवापार समूह जलप्रदाय योजना के फील्ड पर उतरे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे भाठागांव में जल जीवन मिशन की हुई जांच: हितग्राही के घर पहुंचकर नल जल आपूर्ति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

     *रामभाठा गांव में इंटेकवेल वॉटर प्लांट को 30 मई तक पूरा करने के निर्देश* *मिरोनी बैराज कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस व पेनाल्टी के आदेश* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च…

    Read more

    इन ग्रामों में होगा 1 अप्रैल को राजस्व शिविर राजस्व कार्यों जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार का होगा निराकरण

     सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिशा निर्देश पर जिले में अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत