Ro no D15139/23

31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिलों पर मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना दे रही बड़ी राहत 

बीपीएल, निष्क्रिय घरेलू, कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 50% से 75% तक और अधिभार पर 100% की छूट
इस योजना का लाभ जून 2026 तक मिलेगा
  सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 मार्च 2026/कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद्र महानन्दा ने जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ हर पात्र उपभोक्ता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिलों पर बड़ी राहत दी जा रही है, जिसमें बीपीएल और निष्क्रिय घरेलू, कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 50% से 75% तक और अधिभार (सरचार्ज) पर 100% की छूट मिलेगी। सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 05 वर्ष से पूर्व एवं 01 से 05 वर्ष अवधि के बकाया पर मूल राशि पर क्रमशः 75% एवं 50% और अधिभार में 100% छूट के साथ-साथ सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर मूल राशि में 10% और तीन किस्तों में भुगतान पर 05% की अतिरिक्त छूट का प्रावधान के साथ 06 किस्तों में भी भुगतान की सुविधा एवं तीनों स्थितियों में अधिभार पर 100% छूट का प्रावधान है।
इस योजना का लाभ जून 2026 तक मिलेगा।
*नजदीकी विद्युत कार्यालय में और मोर बिजली एप में भुगतान की सुविधा*
उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त भुगतान या किस्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना पंजीयन कराना आवश्यक होगा। नजदीकी कार्यालय में जाकर कराया जा सकता है। वहीं उपभोक्ताओं को अपने एण्ड्राइड फोन पर ‘‘मोर बिजली ऐप’’ डाऊनलोड करके  पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए कुल बकाया का न्यूनतम 10% तुरंत जमा करना अनिवार्य है। किस्तों में भुगतान करने पर भविष्य में कोई नया अधिकार नहीं जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  सरकार द्वारा प्रारंभ की गई “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत देने वाली जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजना है। प्रदेश में लगभग 28.42 लाख बिजली उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। इससे करीब 1566 करोड़ रुपये के बकाया प्रकरणों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा और उपभोक्ताओं को लगभग 757 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।
  • Related Posts

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

    धमतरी 1 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते दिन तहसील…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन