Ro no D15139/23

जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

धमतरी, 29 मार्च 2026।महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को आज अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना किया गया। इन महिलाओं को नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामूरोहरा ने सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
यह भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आजीविका कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। भ्रमण के दौरान महिलाएं जिला डिबौरी (मध्यप्रदेश) में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे मिलेट्स एवं फूड प्रोसेसिंग उत्पादों की तकनीक, मशीनों का उपयोग, मार्केटिंग व्यवस्था, बैंक लिंकेज, सब्सिडी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों की सक्रिय महिलाएं शामिल हैं, जो अपने समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर रही हैं। भ्रमण से प्राप्त अनुभव उनके व्यवसाय को और सशक्त बनाने में मदद करेगा।
महिलाएं 31 मार्च 2026 को भ्रमण पूर्ण कर वापस लौटेंगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती प्रतिभा गोस्वामी, श्रीमती टिंकी साहू, श्रीमती प्रियंका साहू, श्रीमती कालिन्दी देशलहरे, श्रीमती आशा वर्मा और मोनिका साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री पवन गजपाल, श्री राजीव चंद्राकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री महेश मरकाम, परियोजना अधिकारी श्रीमती उषाकिरण चंद्राकर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आनंद पाठक, संरक्षण अधिकारी श्री यशवंत बैस सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात