Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण

छात्रावास की व्यवस्थाओं से लेकर नरेगा और पीएम आवास की प्रगति का अवलोकन, लापरवाही पर सख्त
*कन्या छात्रावास में छात्राओं से सीधा संवाद, बाउंड्री वॉल और मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम छोटे लेंधरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास, मनरेगा कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम लेंधरा में संचालित 45 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान छात्रा प्रिया ने पुलिस बनने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी और अन्य सुविधाओं की स्थिति भी जानी। छात्राओं ने छात्रावास में बाउंड्री वॉल की कमी की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किचन रूम में पीडीएस से मिलने वाले चावल की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही खिड़कियों में जालीदार पर्दे लगाने के निर्देश छात्रावास अधीक्षिका गायत्री टंडन को दिए गए। कलेक्टर ने छात्राओं के कमरों का निरीक्षण कर पंखा और बिजली व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान छात्रावास में पोताई का कार्य प्रगति पर पाया गया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की भी समीक्षा की। यहां कुल 115 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 83 पूर्ण हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 13 हितग्राही आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस पर कलेक्टर ने उनका पंचनामा कर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*मनरेगा से 300 मीटर नाला निर्माण प्रगति पर, 1600 एकड़ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा केडार डेम का पानी*
 कलेक्टर ने छोटे लेंधरा में मनरेगा के तहत बन रही 300 मीटर लंबी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस नाला के माध्यम से केडार नहर से सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा, जिससे लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में किसानों को लाभ मिलेगा।
  • Related Posts

    जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही सरगुजा के गांवों की तस्वीर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे ग्रामीण परिवार

    *विशेष लेख*   *नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर*   *जल संरक्षण से खेती को…

    Read more

    जशपुर विधायक  रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल विधायक  भगत से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस