Ro no D15139/23

ई-कोष पोर्टल पर ओटीसी ई-चालान सिस्टम लागू, जिला कोषालय में ई-चालान अनिवार्य

राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला कोषालय में भौतिक चालान प्रणाली समाप्त कर ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब बैंक में राशि जमा होने के बाद चालान की जानकारी सीधे ऑनलाइन कोषालय तक पहुंचेगी। नई डिजिटल व्यवस्था से प्रक्रिया पारदर्शी, आसान और रिक्ल-टाइम डेटा उपलब्ध होगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह ने बताया कि सभी चालान ई-कोष पोर्टल से ऑनलाइन जनरेट होंगे। जमाकर्ता पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर चालान बनाएंगे और प्रिंट लेकर बैंक में राशि जमा करेंगे। हर चालान पर टीआरएन (रेफरेंस नंबर) मिलेगा, जिससे ट्रैकिंग और सत्यापन आसान होगा। चालान बनने के 7 दिन के भीतर राशि जमा करना अनिवार्य है, नहीं तो चालान स्वत: निरस्त हो जाएगा। एक चालान में अधिकतम 5 हेड तक राशि दर्ज की जा सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने से राजस्व संग्रह में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और मैन्युअल त्रुटियां कम होंगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों, डीडीओ और आम नागरिकों से ई-चालान का उपयोग करने अपील की है।
क्रमांक 02 ———————–

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार