Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

 जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं आय-व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत सफाईकर्मियों का मानदेय 200 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं प्रसूता माताओं को दिए जाने वाले भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वितरण से पूर्व आपातकालीन चिकित्सक द्वारा परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल परिसर से सामान्य कचरे का नियमित रूप से प्रति सप्ताह उठाव सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिला चिकित्सालय एवं एमसीएच में सफाई सेवाओं को आउटसोर्स करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से 250 केव्हीए के नए जनरेटर का प्रस्ताव सीएमएचटीएफ को भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं मरीजों को एमआरडी से केस फाइल की प्रति उपलब्ध कराने हेतु 1 रुपये प्रति पेज शुल्क निर्धारित किया गया।
बैठक में जनऔषधि केंद्र को जिला अस्पताल परिसर में खोले जाने तथा जीवनदीप समिति के माध्यम से कैंटीन एवं दुकानों के संचालन हेतु किराये पर उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित ओपीडी समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक का कड़ाई से पालन करते हुए अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने के लिए अन्य जिलों से नेत्र रोग विशेषज्ञों को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा, सीएमओ जशपुर श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार