Ro no D15139/23

अकलाडोंगरी में राजस्व प्रकरणों के समाधान हेतु लिंक कोर्ट सुविधा होगी शुरू: कलेक्टर मिश्रा

इस पहल से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि ग्रामीणों को न्याय सुलभ, त्वरित और पारदर्शी रूप से मिल सकेगा

धमतरी, 3 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के डुबान प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान ग्राम अकलाडोंगरी में एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लिंक कोर्ट की सुविधा प्रारंभ करने की बात कही। यह निर्णय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के तहत अब ग्राम अकलाडोंगरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय धमतरी तक बार-बार आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सप्ताह में एक निर्धारित दिन तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार स्वयं गांव में उपस्थित होकर लंबित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे और मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, सीईओ जनपद वर्षा रानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।
उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि ग्रामीणों को न्याय सुलभ, त्वरित और पारदर्शी रूप से मिल सकेगा। विशेष रूप से डुबान प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित होगी, जहां आवागमन की कठिनाइयों के कारण राजस्व मामलों का निराकरण लंबे समय तक लंबित रह जाता है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लिंक कोर्ट की प्रक्रिया को व्यवस्थित, नियमित और प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस घोषणा से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने तालियां बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की। स्थानीय नागरिकों ने इसे प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात