Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आईटीआई मगरलोड मे निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक

​धमतरी, 08 अप्रैल 2026/ स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मगरलोड में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना ’मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में ’असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन’ पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। वे सभी युवा जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
​ संस्था के प्राचार्य ने बताया है कि इस पाठ्यक्रम के लिए किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क देय नहीं होगा, यह पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ-साथ जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह भी बताया गया है कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय आईटीआई मगरलोड में नियत तिथि तक उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    *श्याम मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना*   रायपुर, 4 सितंबर 2026/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात