Ro no D15139/23

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मोबाईल कैम्प का हो रहा आयोजन

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाईल कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। पात्र हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, मोबाईल एप (श्रमेव जयते एप), नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम करा सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर-0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल 2026 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिक उपस्थित होकर नि:शुल्क श्रमिक पंजीयन आवेदन व नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परमालकसा में 10 अप्रैल, नवागांव में 10 अप्रैल, फूलझर में 13 अप्रैल, इंदावनी में 16 अप्रैल, आरला में 17 अप्रैल, मलपुरी में 21 अप्रैल, खैरझिटी में 21 अप्रैल, कलेवा में 23 अप्रैल, कलडबरी में 24 अप्रैल, चवेली में 27 अप्रैल को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जयसिंगटोला में 17 अप्रैल, जोशीलमती में 21 अप्रैल, बरछाटोला में 24 अप्रैल, करेठी में 27 अप्रैल, आलीवारा में 29 अप्रैल एवं डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुनी में 10 अप्रैल, सोनेसरार में 21 अप्रैल, पेंडरवानी में 23 अप्रैल, कोकपुर में 27 अप्रैल तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुसराकला में 16 अप्रैल, धनडोंगरी में 20 अप्रैल, मुंदगांव में 22 अप्रैल, अण्डी में 24 अप्रैल, करवारी में 27 अप्रैल, जटकन्हार में 29 अप्रैल को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
क्रमांक 42 —————–

  • Related Posts

    आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल डीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

    कोरबा 31 अगस्त 2026/शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की…

    Read more

    समय पर खुले स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सक सहित स्टाफ की हो उपस्थिति सुनिश्चित:कलेक्टर

       हमर स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना के तहत सितंबर तक शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश टीकाकरण में प्रगति लाने और स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर खोलने के दिए निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात