Ro no D15139/23

आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल डीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

कोरबा 31 अगस्त 2026/शिक्षा वह शक्ति है, जो किसी विद्यार्थी के वर्तमान को संवारकर उसके भविष्य को नई दिशा देती है। हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कई बार सीमित आर्थिक संसाधन उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। ऐसे समय में सरकार की संवेदनशील पहल और समय पर मिला सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सोच के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके और वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
इसी दिशा में कोरबा जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ तैयार की गई है। योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री दुदावत ने योजना के तहत कोरबा जिले के दो विद्यार्थियों को 53,500-53,500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम नरईबोध निवासी श्री विनय कुमार राठौर एवं ग्राम डगनियाखार निवासी सुश्री दिव्या शामिल हैं। उच्च शिक्षा के लिए मिली इस सहायता से दोनों विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई की राह आसान हुई है।
सहायता राशि का चेक प्राप्त करते समय दोनों विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। उनके लिए यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में मिला एक मजबूत संबल है। सीमित संसाधनों के बीच मिली इस सहायता ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए नई ऊर्जा दी है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के लिए मिला यह संबल आज उनके कदमों को मजबूती दे रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- रामविचार नेताम*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री…

    Read more

    झीरम मामले में आया फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जाँच का परिणाम : किरण देव

      *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत कर सवाल दागा : भूपेश बघेल स्पष्ट करें, जेब में कौन-सी पर्ची लेकर घूमते थे?* *लोकतंत्र के इतिहास के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात