Ro no D15139/23

जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासकीय कार्यों और योजनाओं का लेवें लाभ-कलेक्टर आकाश छिकारा

भडरीमऊ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित
विभिन्न विभागों ने लगाई ग्रामीण जनों को सुविधा देने के लिए स्टॉल, मौके पर मिले 243 आवेदन

जगदलपुर 09 अप्रैल 2026/ जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दरभा विकासखंड अन्तर्गत ककालगुर के भडरीमऊ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासकीय कार्यों और योजनाओं का लाभ लेवें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संवाद किया और उनके सुझाव, समस्या को भी सुना।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने कहा कि चार दशक से चली आ रही एक बड़ी समस्या खत्म हुई है, अब सड़क, बिजली और अन्य विकास के कार्यों को अब गति दी जा रही है, प्रशासन आपके पास पहुंचा है आप अपनी दिक्कतों का निराकरण करवायें। उन्होंने ग्रामीण से नजदीकी थाना का संज्ञान लिया और कहा कि कोई समस्या या दिक्कत हो तो थाने में और नजदीकी पुलिस कैम्प में जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया, वहीं कुल 243 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजनाएं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनसे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में दरभा जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सम्पत्ति, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग के हितग्राहियों को सामग्री, चेक, स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, एसडीएम श्री शंकर लाल सिन्हा, जनपद सीईओ श्री बीरेन्द्र बहादुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल