Ro no D15139/23

5 कार्यों के लिए 90 लाख स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर. 10 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर जिले के खरोरा नगर पंचायत में पांच कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से 89 लाख 96 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने खरोरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-8 में शहीद खिलानंद साहू प्रतीक्षा बस स्टैंड में क्रांकीट निर्माण एवं रिपेयरिंग कार्य के लिए 25 लाख 78 हजार रुपए, डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन परिसर में बाउंड्रीवॉल के लिए 29 लाख 57 हजार रुपए तथा बस स्टैंड से अटल परिसर तक आर.सी.सी. नाली एवं रोड क्रॉसिंग पुलिया के निर्माण के लिए 17 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

विभाग ने वार्ड क्रमांक-10 में गधिया तालाब में शेड एवं महतारी घाट के लिए 6 लाख 72 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-13 में आर.सी.सी. नाली चेम्बर के साथ एन.पी.-3/प्रेस्ड क्रांकीट पाइप नाली के निर्माण के लिए 10 लाख 35 हजार रुपए की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      राज्य निर्माण के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 21 नवचयनित सहायक संचालकों…

    Read more

    रूचि की अभिव्यक्ति के तहत आवेदन 21 सितम्बर तक

      धमतरी, 09 सितंबर 2026/ जिले के गंगरेल बांध परिक्षेत्र में विकसित न्यू साईंस पार्क, रेस्टोरेंट, रूफटॉफ, एवं अन्य के संधारण, संचालन एवं सुरक्षित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर